मुंबई, 16 सितंबर। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा त्रिशा कर मधु सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस क्लिप में, वह अपने नए गाने 'बथाथा बथाथा' पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में त्रिशा ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जो उन पर बेहद आकर्षक लग रही है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को और भी निखार रहा है। कैमरे के सामने, वह गाने के हर बोल पर लिप्सिंक करते हुए बेहतरीन डांस मूव्स भी दिखा रही हैं। उनके एक्सप्रेशन्स दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल हो रहे हैं।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में गाने का नाम 'बथाथा बथाथा' लिखा है।
'बथाथा बथाथा' एक मजेदार भोजपुरी गाना है, जिसे राकेश मिश्रा और नेहा राज ने गाया है। इसके बोल बिट्टू मिश्रा ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। इस गाने में त्रिशा कर मधु ने खुद परफॉर्म किया है और वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है।
त्रिशा कर के इंस्टाग्राम वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट्स किए हैं। कुछ ने उन्हें 'गॉर्जियस' कहा, जबकि अन्य ने उन्हें 'ब्यूटी क्वीन' का टैग दिया।
इससे पहले भी, त्रिशा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने 'जवानी 4 दिन के' पर लिपसिंक करती नजर आई थीं। इस गाने को श्रृष्टि भारती ने गाया था और इसके बोल इमरान भाई ने लिखे थे। गाने का संगीत अंकुश कुमार ने तैयार किया है और इसे आजाद खान ने डायरेक्ट किया है। इस वीडियो को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
अभिनेत्री त्रिशा कर को 'ए दूल्हा महाराज', 'कमर धके झूलअ', 'नदी बीचे कमरिया डोले', 'पहिले से जुठ बा', 'मन राखा मेहरारू के' और 'छोट बाटे लहंगा चोली' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।
You may also like
Jokes: लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को रात में फ़ोन किया गुडनाईट हनी.., उधर से उस लड़की की माँ ने रिप्लाई दिया..., पढ़ें आगे
माओवादियों की कथित चिट्ठी में ये पेशकश, छत्तीसगढ़ सरकार का आया जवाब
'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,100 रुपये, हरियाणा सरकार की नई पहल
2025 में शारदीय नवरात्रि: देवी दुर्गा का वाहन क्या होगा?
सावधान! उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश के आसार, हिमाचल के इन जिलों में येलो अलर्ट